Garhwa News: वर्षों अंधेरे में डूबे लोहराटांड़ी टोला में नया ट्रांसफार्मर लगने से बिजली बहाल
गढ़वा, अगस्त 26 -- Garhwa News: केतार। प्रखंड के आदिवासी बहुल परती कुशवानी पंचायत के लोहराटांड़ी टोला पर विधायक अनंत प्रताप देव के पहल पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर लगते ही वर्षों से अंधेरे में रह रहे लोगों ने खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हमारे यहां बिजली नहीं थी जिस कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब बिजली आने से बच्चों को पढ़ाई लिखाई करने में सहूलियत होगी। साथ ही खेतों की सिंचाई भी होगी। ग्रामीणों द्वारा खुशी और उमंग के साथ पूजा पाठ करके लाइन घर-घर तक जलाया गया। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, कमलेश यादव, प्रमोद यादव, अमरकेश यादव, शिवकुमार यादव, पप्पू चौधरी, अनिल ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.