Garhwa News: वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता का निधन
गढ़वा, जुलाई 23 -- Garhwa News: बड़गड़। प्रखंड अंतर्गत टेहरी पंचायत के पियार टोली निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता 55 वर्षीय विश्वनाथ सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सोमवार को स्थानीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भाजपा परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत होते हैं और विश्वनाथ सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने में समय-समय पर महत्वपूर्ण योगदान दिया था। विधायक ने दिवंगत कार्यकर्ता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने प्रतिनिधि ओमप्रकाश को उनके आवास भेजा। उस दौरान विधायक की ओर से शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। मौके पर मृतक की पत्नी भगवानी देवी, पुत्र प्रेम सिंह, वीरनाथ सिंह, टेको कोरवा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.