Garhwa News: वज्रपात से तीन बकरियों की मौत
गढ़वा, सितम्बर 10 -- Garhwa News: केतार। प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह गांव में चटनिया डैम के समीप बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से तीन बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार, मौसम खराब होने के दौरान डैम के समीप बकरियां चर रही थीं। उसी दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। उसकी चपेट में आने से तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत बकरियां गुलाम हुसैन, ताहिर अंसारी और रियासत अंसारी की थीं । घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मृत बकरियों को वहां से हटाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.