Garhwa News: लाभुकों की शिकायत पर पीडीएस दुकान की जांच, राशन वितरण का निर्देश
गढ़वा, अगस्त 1 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पंडरिया पंचायत के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान को लेकर राशन कार्डधारियों की शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नंद जी राम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया गया कि इस दुकान का संचालन डीलर कामेश्वर सिंह के नाम से होता है। हालांकि उनकी तबीयत अचानक खराब होने के कारण वह इलाज के लिए बाहर चले गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में दुकान का संचालन अस्थायी रूप से चंपा महिला स्वयं सहायता समूह को हैंडओवर किया गया है। उधर धनी मंडरा गांव के कई राशन कार्डधारियों ने राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत करते हुए बीडीओ को लिखित आवेदन सौंपा था। शिकायत प्राप्त होने के बाद बीडीओ स्वयं जनवितरण प्रणाली दुकान पहुंचे और वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर तथा उपलब्ध राशन की जांच की। जांच के दौरान बीडीओ ने संबंधित पक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.