गढ़वा, अगस्त 15 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। सोन नदी में डुबी खुशबू का पांच दिनों के बाद भी कोई पता नहीं चल रहा है। शुक्रवार को गढ़वा से मोटर चालित वोट खैरवा गांव पहुंचा जहां से पांच स्थानीय गोताखोरों को जीवन रक्षक जैकेट देकर उसकी खोज करने के लिए रवाना किया गया। मौके पर मौजूद बीडीओ प्रशांत कुमार, प्रमुख चंद्रावती देवी, थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, मुखिया श्याम सुंदर बैठा उपस्थित थे। बीडीओ ने लापता किशोरी की खोज में निकले लोगों से सावधानी बरतने तथा सभी संभावित स्थानों पर शव की खोज करने का निर्देश दिया।

खुशबू की डूबने की घटना मालूम हो कि सोमवार को पाचाडुमर गांव स्थित सोन नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। मृतक जूली का शव बरामद हुआ था वहीं खुशबू का पांच दिनों के बाद भी पता नहीं चला है। सोन नदी...