Garhwa News: लघु उद्योगों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : डीसी
गढ़वा, अक्टूबर 15 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड के लातदाग गांव में गुरुवार को आटा चक्की मिल का उद्घाटन उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्र ने किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद मशीन का बटन दबाकर मिल में उत्पादन कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गढ़वा, मेराल और लातदाग क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने कहा कि जिले में इस तरह के लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और किसानों को अपने कृषि उत्पादों के लिए स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर किसानों से गेहूं की खरीद होने से उन्हें अपने उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.