गढ़वा, अगस्त 23 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। बीएनटी सेंटमेरी स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं के विज्ञान व वाणिज्य संकाय के फ्रेशर्स के स्वागत के लिए रविवार को एक विशेष फ्रेशर्स वेलकम सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार में स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें एक-दूसरे से परिचित होने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और रचनात्मकता को विकसित करने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम की मूल भावना नई यात्रा, नए अवसर और बड़ी सफलता पर केंद्रित रही। उक्त कार्यक्रम में छात्रा लक्ष्मी कुमार ने मिस फ्रेशर और रणविजय कुमार सिंह ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब जीता। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप कक्षा ग्यारहवीं के फ्रेशर्स का तिलक लगाकर स्वागत करने के सा...