गढ़वा, जुलाई 5 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने रविवार को रंका अंचल और थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने अंचल अंतर्गत लंबित कांडों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अंचल की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और पंजियों के संधारण की स्थिति की भी बारीकी से जांच की। जांच के दौरान अभिलेखों और पंजियों में पाई गई त्रुटियों में सुधार, लंबित मामलों की समयबद्ध अनुसंधान, कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाये रखने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिये। रंका थाना परिसर अवलोकन के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने हाजत, मालखाना, सीसीटीएनएस प्रणाली, सिरिस्ता कार्य और थाना में आने वाले परिवादियों और आगंतुकों की बैठने व पेयजल की व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, पुलिसकर्मियों के लिए ...