Garhwa News: रूपी सोरेन के निधन पर आरके पब्लिक स्कूल में शोकसभा
गढ़वा, अक्टूबर 8 -- Garhwa News: मंझिआंव, प्रतिनिधि। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर गुरुवार को आरके पब्लिक स्कूल, उँचरी में विशेष प्रार्थना सभा के दौरान शोकसभा आयोजित की गई। विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्राचार्य केआर झा ने कहा कि रूपी सोरेन का बुधवार को रांची के हिल व्यू अस्पताल में निधन हुआ। उन्होंने कहा कि उनका निधन मुख्यमंत्री के परिवार के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने श्रीमती रूपी सोरेन को त्याग और संघर्ष की प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पति दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के राजनीतिक और सामाजिक संघर्ष के दौर में मजबूती से साथ दिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रूपी सोरेन के निधन पर कांग्रेस नेता अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.