Garhwa News: रास्ता की घेराबंदी पर छात्र-छात्राओं का बवाल, सड़क पर उतर जताया विरोध
गढ़वा, जुलाई 14 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। अनुमंडल क्षेत्र के पल्स टू उच्च विद्यालय चुतरू तक का रास्ता अवरूद्ध करने के कारण मंगलवार को छात्र छात्राओं ने बवाल काटा। विद्यालय का रास्ता बंद करने के कारण बूढ़ापारस-बांदु मुख्य पथ स्थित चुतरू विद्यालय के पास मुख्य सड़क पर बैठक कर विरोध जताया। आक्रोशित छात्र-छात्राएं सुबह 9 बजे से सड़क पर बैठ गए। विद्यालय तक रास्ता देने की मांग कर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर एसडीओ मोहम्मद परवेज घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने विरोध जता रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर जानकारी ली। उस दौरान छात्र-छात्राओं ने बताया कि चार वर्ष पहले ही प्रशासन के द्वारा रास्ता दिलाने का आश्वासन दिया गय था। अभी तक रास्ता नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। उर्दू उत्क्रमित विद्यालय के मैदान के रास्ते से प्लस टू उच्च विद्यालय तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.