गढ़वा, अक्टूबर 21 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा के बॉक्सिंग खिलाड़ी गौतम तिवारी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 23 से 28 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वह झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के लिए झारखंड से चयनित 13 खिलाड़ियों में गौतम भी शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। गौतम केंद्रीय विद्यालय संगठन, गढ़वा में छठी कक्षा के छात्र हैं। वह बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी और एनआईएस कोच अजय कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कम उम्र में राज्य की टीम में जगह बनाकर उन्होंने जिले का मान बढ़ाया है। अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों की नजरें टिकी हैं। गौतम की उपलब्धि पर गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ के संर...