गढ़वा, जुलाई 29 -- Garhwa News: गढ़वा। मेराल प्रखंड के ओखरगाड़ा गांव के दर्जनों लाभुकों ने डीसी को आवेदन देकर गांव के डीलर ममता महिला समूह और ललू प्रसाद पर राशन कालाबाजारी का आरोप लगाया है। डीसी को दिए गए आवेदन में लाभुकों ने बताया कि जुलाई माह का राशन नहीं दिया गया, पर डीलर ने अगस्त माह तक के राशन का उठाव किया है। ज़ब राशन की मांग किया तो डीलर की ओर से डांट फटकार किया जाता है। लाभुकों ने जांच कर डीलर पर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर संजू देवी, रीता देवी, उर्मिला देवी, दुखनी देवी, आशा देवी, प्रमोद राम, मुन्ना चंद्रवंशी, फोटो देवी, प्रभादेवी, सरिता देवी, कयामुद्दीन खान, अब्दुल रहमान सहित बड़ी संख्या में लाभुक शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...