Garhwa News: राजीव गांधी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर दिया: श्रीकांत
गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 84वीं जयंती गुरुवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव श्रीकांत तिवारी के नेतृत्व में टंडवा पेट्रोल पंप परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता श्रीकांत तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को नई तकनीक और संचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर दिया। यह भी पढ़ें- पूर्व पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.