Garhwa News: राजीव आनंद ने प्रधान जिला जज का पदभार संभाला
गढ़वा, अक्टूबर 14 -- Garhwa News: गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। गढ़वा कोर्ट में राजीव आनंद ने प्रधान जिला जज के पद पर योगदान दिया। तत्कालीन प्रधान जिला जज मनोज प्रसाद के झारखंड हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति नियुक्त होने के बाद यह पद रिक्त था। योगदान के बाद जिला अधिवक्ता संघ की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मीडिया से बातचीत में प्रधान जिला जज राजीव आनंद ने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा से करने का प्रयास करेंगे। अदालतों में लंबित मामलों का प्रभावी और त्वरित निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी। उसके लिए न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारियों को टीम के रूप में काम करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का उद्देश्य केवल अदालत में बैठकर फैसला सुनाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.