Garhwa News: राजा पहाड़ी शिव मंदिर में अंतिम सोमवार को एक लाख से अधिक लोगों ने की पूजा-अर्चना
गढ़वा, अगस्त 24 -- Garhwa News: श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी पर ऐतिहासिक राजा पहाड़ी शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। श्रीबंशीधर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अनुमान के अनुसार अंतिम सोमवारी पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- भीमशंकर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक श्रद्धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.