Garhwa News: राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर का सरकारी भवन अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन ने खाली कराकर लगाया ताला
गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा के निर्देश पर मंगलवार को राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए निर्मित सरकारी भवन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया।
कार्यवाही का विवरण उक्त कार्रवाई के लिए अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। दोनों अधिकारी पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत भवन को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने भवन में सपरिवार रह रहे गोपाल पाठक को बाहर निकाल परिसर खाली कराया। उसके बाद सरकारी भवन को अतिक्रमण मुक्त कर उसमें ताला लगा दिया गया। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
निर्देश और निर्णय दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.