गढ़वा, जुलाई 21 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। राजा पहाड़ी शिव मंदिर निर्माण समिति के निवर्तमान अध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर मंदिर से जुड़े विवादों और फैल रही अफवाहों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए पूर्व महामंत्री नंदलाल प्रसाद पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने दावा किया कि 16 मई 2026 को नंदलाल प्रसाद ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस में अत्यंत गोपनीय तरीके से एक ट्रस्ट का गठन कर उसका पंजीकरण कराया। उसमें केवल सात लोगों को शामिल किया गया। समिति के अनुसार इस ट्रस्ट के गवाह के रूप में रंका निवासी फैजान अहमद के हस्ताक्षर कराये गये, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। यह भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट में पारदर्शिता की मांग, स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने उठाए सवाल समिति का आरोप है कि ट्रस्ट के बॉयलाज इस तरह बनाये गये है...