Garhwa News: राजा घटहुआ के जंगल में भेड़-बकरियों को लेकर अफरातफरी
गढ़वा, अक्टूबर 27 -- Garhwa News: पकांडी, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के राजा घटहुआ गांव के समीप जंगल में तिरपाल लगाकर रह रहे कुछ गुलगुलिया परिवारों के पास कथित रूप से चोरी की चार बकरियां और 16 भेड़ें होने की सूचना पर अफरातफरी मच गयी। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई । पुलिस संबंधित लोगों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भेड़-बकरियां चोरी की हैं या नहीं और इस मामले में कौन-कौन लोग संलिप्त हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.