गढ़वा, अगस्त 13 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। गढवा जिला पाल महासभा के तत्वावधान में राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। मौके पर जिला मुख्यालय के नीलांबर-पीतांबर बहुद्देशीय नगर भवन के समीप स्थित राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पाल समाज के लोगों ने उन्हें याद किया। कार्यक्रम के पूर्व प्रतिमा स्थल की विशेष साफ-सफाई की गई। परिसर को फ़ूलों से सजाया गया। उसके बाद विभिन्न गांव से आए हुए पाल समाज के लोगों के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उक्त अवसर पर समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय सनातन संस्कृति की ध्वज वाहक थी। उन्होंने विश्वविख्यात काशी विश्वनाथ मंदिर, गुजरात के सोमनाथ मंदिर, बिहार के गयाजी स्थित प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर समेत सैकड़ों मंद...