Garhwa News: राजद ने मनाया तेजस्वी यादव का जन्मदिन
गढ़वा, नवम्बर 9 -- Garhwa News: गढ़वा। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का जन्मदिन सोमवार को जिला अध्यक्ष विनोद यादव की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर विनोद ने केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। साथ ही तेजस्वी यादव के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव युवा नेतृत्व के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में राजद सामाजिक न्याय के साथ गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ता उनके विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। युवा राजद जिलाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। यह भी पढ़ें- Purnia News: तेजस्वी यादव का 37 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.