गढ़वा, अगस्त 27 -- Garhwa News: रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड के बहियार खुर्द नदी तट स्थित वनरोपण क्षेत्र में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की रक्षा का संकल्प लेते हुए वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम अत्यंत उत्साह , गरिमामयी और भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ​कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने वन वंदना की और प्रकृति की समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर एक सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने पेड़ों को अपना भाई मानकर उनकी सुरक्षा, संवर्धन और नए पौधे लगाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी राखीमहिलाओं द्वारा राखी बंधन महिलाओं ने वृक्षों के तनों पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनकी रक...