गढ़वा, अगस्त 21 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई व उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए। जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को बारी-बारी सुनी गई। उक्त जनसुनवाई में सर्वप्रथम सदर प्रखंड के अन्नराज नावाडीह निवासी सविता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह जिला का स्थाई निवासी हैं। उन्हें रहने के लिए कोई पक्का मकान नहीं है। वह अत्यंत गरीब परिवार से हैं। परिवार के 9 सदस्यों के साथ...