Garhwa News: रमना सरकारी अस्पताल में आज लगेगा नि:शुल्क मोतियाबिंद व नेत्र जांच शिविर
गढ़वा, अक्टूबर 4 -- Garhwa News: गढ़वा। जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में 5 अक्टूबर को सरकारी अस्पताल, रमना में नि:शुल्क मोतियाबिंद व नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। शिविर में 40 वर्ष व उससे अधिक आयु के नागरिकों की अनुभवी नेत्र चिकित्सकों द्वारा जांच की जाएगी। जांच के दौरान मोतियाबिंद पाए जाने पर जरूरत के अनुसार नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उसके अलावा मरीजों को आवश्यक दवाइयां एवं चिकित्सकीय परामर्श भी नि:शुल्क दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों से शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराने की अपील की है। शिविर में पंजीकरण भी नि:शुल्क होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.