गढ़वा, अक्टूबर 12 -- Garhwa News: रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित भगत सिंह चौक के समीप सूर्या क्लब की ओर से दुर्गापूजा के अवसर पर नवरात्र की पहली तिथि को भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक और जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से लोगों को भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नवरात्र के पावन अवसर पर लोगों को अपने मन को स्वच्छ रखते हुए बुराइयों का त्याग करना चाहिए और अच्छे विचारों को अपनाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Chapra News: महम्मदपुर पश्चिम पट्टी में 14 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल सभी ने उपस्थित लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं द...