Garhwa News: रथ यात्रा आज, तैयारी पूरी
गढ़वा, जुलाई 15 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय के ठाकुर बड़ी मंदिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा का पट 15 दिन के एकांतवास के बाद खुल गया। पट खुलते ही भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार देर रात हनुमंत पूजा का आयोजन हुआ। पट खुलते ही अखंड कीर्तन शुरू किया गया। उक्त अवसर पर महाप्रसाद का वितरण किया गया। गुरुवार को आयोजित होने वाले रथ यात्रा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। रथ यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम के तहत अखंड कीर्तन की समाप्ति के बाद छोटा ठाकुर का नगर भ्रमण कराया जाएगा। वहीं देर शाम भगवान को रथ पर बिठाकर भक्तों के द्वारा रथ को खींचकर फुलवारी स्थित मौसीबाड़ी ले जाया जाएगा। यह भी पढ़ें- 15 दिनों बाद खुले पट, आज मौसीबाड़ी प्रस्थान करेंगे भगवान जगन्नाथ वहां एक हफ्ते के विश्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.