Garhwa News: रतन लकड़ा मौत मामले में जांच हुई तेज, मैसेंजर बर्खास्त
गढ़वा, जुलाई 9 -- Garhwa News: बड़गड़ , प्रतिनिधि। वृद्धा पेंशन नहीं मिलने के कारण इलाज के अभाव में हुई रतन लकड़ा की मौत के मामले में अब बैंक प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। बुधवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार और क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी अभिषेक कुमार अखौरी बड़गड़ वनांचल ग्रामीण बैंक शाखा पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बैंक कर्मियों से घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए पूरे मामले की जांच की। यह भी पढ़ें- Garhwa News: वृद्ध की मौत पर जताया शोक, पीड़ित परिवार को किया सहयोगजांच का विस्तार क्षेत्रीय प्रबंधक ने ग्रामीणों को बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक में कार्यरत मैसेंजर हेमंत कुमार उर्फ नंदलाल को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार के विरुद्ध विभागीय जांच जारी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.