Garhwa News: रक्सी बाजार से कदवा सिवाना तक बदहाल रास्ते से ग्रामीण परेशान
गढ़वा, सितम्बर 10 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत रक्सी पंचायत के ग्रामीण आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क की सुविधा से वंचित हैं। रक्सी बाजार से हरिजन टोला, धोबी टोला होते हुए कदवा सिवाना तक जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त सड़क कई टोलों और गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से रक्सी बाजार, विद्यालय, अस्पताल, पंचायत कार्यालय सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। लेकिन सड़क की बदहाली के कारण लोगों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी खराब हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.