गढ़वा, अगस्त 23 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड अधिकारी शिक्षक एवं कर्मचारी महासंघ (झारोटेफ) के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने रक्षाबंधन पर्व के दिन विद्यालय खोले जाने के निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी से आदेश पर पुनर्विचार करते हुए विद्यालय खोलने की तिथि में संशोधन की मांग की है।सुशील ने कहा कि रक्षाबंधन सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण धार्मिक व पारिवारिक पर्व है। यह भाई-बहन के स्नेह और पवित्र संबंधों का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर विद्यालय खोलने का निर्णय शिक्षकों की धार्मिक भावनाओं और पारिवारिक दायित्वों को देखते हुए पुनर्विचार योग्य है।उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत प्रत्येक नागरिक को अपनी धार्मिक आस्था और परंपराओं का पालन करने की स्वतंत्रता प्राप्त है। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर स्कूल...