गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: गढ़वा। सामाजिक संस्था यंग जायंट्स गढ़वा के अध्यक्ष मनीष केसरी ने मानवता और संवेदनशीलता की एक अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक अत्यंत जरूरतमंद मरीज के लिए समय पर अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया। उस दौरान मनीष का हौसला बढ़ाने के लिए संगठन के पूर्व अध्यक्ष अंशित केसरी, उपाध्यक्ष (आंतरिक) प्रियांशुकेशरी, सक्रिय सदस्य अमोल सोनी व प्रिंस केशरी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...