Garhwa News: रंगोली प्रतियोगिता में सृष्टि रही प्रथम
गढ़वा, नवम्बर 7 -- Garhwa News: गढ़वा। पाराडाइज पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 10 ग्रुपों में बांटा गया था। सभी ग्रुपों के बच्चों ने विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों से सुंदर रंगोलियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक इंजीनियर इमाम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में उत्साह, रचनात्मकता और कलात्मकता की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता में सृष्टि ने प्रथम, हसीना एवं ग्रुप ने द्वितीय और हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रंगोली प्रतियोगिता में ब्रह्मपुत्र सदन अव्वल मौके पर शिक्षक फिरदोश आलम, सरफराज अंसारी, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.