Garhwa News: रंगोली प्रतियोगिता में ब्रह्मपुत्र सदन अव्वल
गढ़वा, नवम्बर 7 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। ऊंचरी स्थित आरके पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को मिट्टी के आकर्षक दीयों से सजाया गया था। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की झांकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं, नृत्य और मेरे घर राम आए हैं गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम के दौरान अंतरसदनीय रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ब्रह्मपुत्र सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।मौके पर प्राचार्य केआर झा ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए घर, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण के साथ विचारों की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.