गढ़वा, नवम्बर 3 -- जन्मदिन पर जरूरतमंदों को भोजन Garhwa News: गढ़वा। जन्मदिन पर खुशियां अपनों के साथ मनाने की परंपरा से आगे बढ़ते हुए नगर परिषद उपाध्यक्ष अनीता प्रसाद ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। सोशल वर्कर जनकल्याण फाउंडेशन के तत्वावधान में रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप आयोजित साप्ताहिक भंडारे के 150वें सप्ताह में वह पूरे परिवार के साथ शामिल हुईं। उस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से प्रत्येक मंगलवार को ''फूड फॉर हंगर'' अभियान के तहत जरूरतमंदों को भोजन कराना सराहनीय पहल है। अपनी खुशियां ऐसे लोगों के साथ बांटना, जिन्हें हमारी वजह से मुस्कुराने का अवसर मिले, बेहद सुखद अनुभव है। संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि शहर की माताएं और बह...