Garhwa News: रंका में धूमधाम से मना दशहरा, रावण दहन के साथ ही प्रतिमाओं का विसर्जन
गढ़वा, अक्टूबर 21 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय रंका में मंगलवार को दशहरा का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रावण दहन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर दशहरा की शुभकामनाएं दीं। शाम को गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। देर रात बड़ा तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। उससे पूर्व सोमवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और आरती से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रारंका के पूजा पंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.