Garhwa News: रंका में ट्रैक्टर के धक्के से अधेड़ की मौत
गढ़वा, जुलाई 11 -- Garhwa News: रंका। थाना क्षेत्र के बांदू बाजार के पास ट्रैक्टर के धक्के से लूना सवार बांदु निवासी हीरा सोनी के 50 वर्षीय पुत्र रामजी सोनी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रामजी को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉक्टर मेराज ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। उक्त व्यक्ति गिवाही महुआ की ओर से बाजार दवा लेने अपने लूना से आ रहा था। उसी दौरान बांदु बाजार की ओर से आ रहे ट्रैक्टर के चपेट में आ गया। उससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसके साथ आ रही गांव की महिला बाल-बाल बच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.