गढ़वा, सितम्बर 6 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। आर्य समाज स्थित डीएवी मॉडल स्कूल योग कक्षा में योग साधकों ने रविवार को योग शिक्षक सुशील केसरी को शॉल , पुष्पगुच्छ और पारितोषिक देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर रविवार सुबह 5.30 बजे से प्राणायाम, योग एवं आसनों का अभ्यास किया गया। तत्पश्चात योग साधक दिलीप कुमार शर्मा और धनंजय कुमार ने योग शिक्षक सुशील को माला पहनाकर स्वागत किया। ज्ञान प्रकाश केसरी, जयप्रकाश केसरी, योगेंद्र सोनी, अनुज प्रसाद केसरी, पूनम चंद कांस्यकार, शंकर प्रसाद सोनी, रमेश कुमार सोनी, शत्रुघ्न अग्रवाल, रामप्रवेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से शाॅल ओढ़ा कर सम्मानित किया। साथ ही मधु केसरी, माला केसरी, पुष्पा गुप्ता, विभा प्रकाश, किरण गुप्ता,रेणु देवी, हेवंती देवी, सरिता देवी, गुप्तेश्वर सोनी, कमलेश केसरी ने उपहार प्रदान किया। यह भी ...