गढ़वा, सितम्बर 8 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि0। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों यूरिया खाद की कीमत में बेतहाशा वृद्धि से किसान परेशान हैं। धान की फसल में यूरिया खाद डालने का समय होने के कारण किसानों को निर्धारित दर से लगभग दोगुनी कीमत चुकानी पड़ रही है। किसानों का आरोप है कि जिस यूरिया खाद की निर्धारित कीमत 266 रुपये प्रति बोरा है, वही खाद बाजार में 500 से 600 रुपये प्रति बोरा तक बेची जा रही है। यूरिया की बढ़ी कीमत ने खेती-किसानी की लागत बढ़ा दी है। धान की फसल में खाद डालने का समय होने के कारण किसान मजबूरी में ऊंची कीमत पर यूरिया खरीद रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले से ही महंगे बीज, जुताई, मजदूरी और कीटनाशकों के कारण खेती की लागत बढ़ गई है। ऐसे में यूरिया की कीमत में कथित बढ़ोतरी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है。

किसानों की समस्या किसानों...