गढ़वा, अक्टूबर 4 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। प्रांतीय युवा यादव महासभा की जिला इकाई की बैठक चिनिया रोड स्थित समाजसेवी श्यामदास सिंह यादव के आवास पर हुई। अध्यक्षता सोनू यादव ने की। बैठक में जिले के सभी 20 प्रखंडों से पहुंचे युवाओं और समाज के वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में जिला कमेटी का विस्तार किया गया।

समिति का विस्तार सर्वसम्मति से सोनू यादव को जिलाध्यक्ष, अमरेश प्रसाद यादव, कुंदन यादव, विमलेश यादव और प्रदीप यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। हरिओम यादव को प्रमुख महासचिव, जबकि पंकज यादव, दुर्गेश यादव और दयानंद यादव को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। मुकेश यादव, जयप्रकाश यादव, विकास यादव, विजय यादव और रूपेश यादव को सचिव बनाया गया। सुशील यादव को कोषाध्यक्ष तथा वृजमोहन यादव, राकेश यादव और आशीष यादव को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई। रविरंजन या...