Garhwa News: युवाओं ने संभाली सड़क की कमान, बाइक से 3 किमी दूर से ढोया मिट्टी-मोरम
गढ़वा, अगस्त 12 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के घटहुआं गांव में जर्जर और कीचड़ से बदहाल सड़क को लेकर बुधवार को युवाओं ने अनूठी पहल करते हुए जनप्रतिनिधियों का इंतजार छोड़ खुद सड़क सुधारने का बीड़ा उठाया। युवाओं ने अपनी छह मोटरसाइकिलों के सहारे करीब तीन किलोमीटर दूर से मिट्टी-मोरम लाकर गड्ढों और कीचड़ से भरी सड़क पर डालन उसे दुरूस्त किया। जानकारी के अनुसार, घटहुआं गांव में उदय साह के घर से श्मशान घाट जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई जनप्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन अब तक सड़क की स्थिति सुधारने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।
युवाओं का योगदान उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.