गढ़वा, जुलाई 26 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और विद्यार्थियों ने रंका मोड़ स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आइसा ने निकाला जश्न मार्चविजय मार्च का आयोजन उसके बाद आंबेडकर चौक से घंटाघर तक विजय मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह ने कहा कि यह विजय मार्च उन लाखों विद्यार्थियों और युवाओं को समर्पित है, जिन्होंने साहस, संघर्ष और अटूट संकल्प के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि यह मार्च लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहु...