गढ़वा, जुलाई 11 -- Garhwa News: युवक ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास गढ़वा। जिलांतर्गत रमना गांव निवासी खुर्दीस अंसारी का पुत्र 22 वर्षीय मंसूर आलम शुक्रवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मंसूर आलम की दिमागी हालत शादी के बाद से कुछ खराब हो गई थी। बाजार जाकर कीटनाशक खरीद कर खा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...