गढ़वा, जुलाई 25 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय घटहुआं कला में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप मुखिया संतोष कुमार गुप्ता ने की। वहीं बैठक में उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से लमारी खुर्द निवासी मोहम्मद इस्लाम अंसारी को अध्यक्ष और घटहुआं कला निवासी संध्या देवी को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पहुंचे पर्यवेक्षकों के रूप में सीआरपी प्रभु राम और शिक्षक महमूद अली ने पहले ही सभी सदस्यों को चुनाव की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी थी। पर्यवेक्षकों द्वारा प्रक्रिया स्पष्ट किए जाने के बाद चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ और किसी भी सदस्य ने विरोध नहीं जताया। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष...