गढ़वा, जुलाई 14 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना अंतर्गत गुम/चोरी हुए चार मोबाइल को सीइआईआर पोर्टल का उपयोग करते हुए बरामद किया गया। उक्त चारों मोबाइल को एसपी आशुतोष शेखर की ओर से अपने कार्यालय कक्ष में उसके वास्तविक धारक को हस्तगत कराया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर धारकों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस और सीइआईआर पोर्टल की त्वरित कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...