गढ़वा, जुलाई 21 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बाजार निवासी अजय साह ने मोबाइल चोरी के बाद साइबर ठगी का शिकार होने का मामला भवनाथपुर थाना में दर्ज कराया है। उक्त संबंध में उन्होंने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।अजय ने अपने आवेदन में बताया कि 19 जुलाई को भवनाथपुर बाजार में उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी होने के कुछ ही समय बाद उनके बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा अलग-अलग किस्तों में रुपये की निकासी कर ली गई। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को 40 हजार रुपये, जबकि 20 जुलाई को 30 हजार रुपये, 30 हजार रुपये, 30 हजार रुपये और 8 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। इस प्रकार उनके खाते से कुल 1 लाख 38 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।पीड़ित ने आवेदन में मामले की जांच कर साइबर ठगों की पहचान करन...