गढ़वा, जुलाई 11 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के करके गांव में शनिवार को मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मामूली रूप से चोटिल हुआ। जानकारी के अनुसार करके गांव निवासी प्रदीप चौधरी अपने गांव के ही सुखाड़ी सिंह के साथ मोटरसाइकिल से रंका थाना क्षेत्र के दौनादाग स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। उसी दौरान करके गांव के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में प्रदीप चौधरी के चेहरे समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि सुखाड़ी सिंह को मामूली चोट लगी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल प्रदीप चौधरी को उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- खूंटी में दर्दनाक हादसा! साइकिल-मोट...