गढ़वा, अगस्त 13 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी राम आशीष राम की 40 वर्षीया पत्नी रीमा देवी मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि वह राजहरा गांव से अपने घर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रही थी। उसी बीच महुराम टोला के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...