गढ़वा, अगस्त 23 -- Garhwa News: गढ़वा। रंका थाना क्षेत्र के बरवाही गांव निवासी विनोद टोप्पो, उसकी पत्नी कोलपति देवी और उसका पुत्र योगेंद्र टोप्पो शनिवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उक्त तीनों अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर भंडरिया अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। उसी क्रम में नौका गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक वाहन से टकरा गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...