Garhwa News: मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल
गढ़वा, अगस्त 30 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा-चिनिया मार्ग पर कल्याणपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार को हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी शिवपूजन उरांव के पुत्र ब्रजेश कुमार उरांव और सोहराइ उरांव के पुत्र रूपेश कुमार उरांव शामिल हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल ब्रजेश कुमार उरांव ने बताया कि वह रूपेश कुमार उरांव के साथ चिनिया थाना क्षेत्र स्थित उसके ससुराल गया हुआ था। वहां से दोनों मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे ही बाईक में अचानक ब्रेक लगाने के कारण उसकी बाईक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक सड़क पर गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.