गढ़वा, अक्टूबर 16 -- Garhwa News: गढ़वा। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के महुली खुर्द गांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महुली खुर्द गांव निवासी बसंत राम के पुत्र नंदन कुमार और सतेश राम के पुत्र अमित कुमार शामिल हैं। उनमें नंदन कुमार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक विशुनपुरा बाजार से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महुली खुर्द गांव स्थित बगीचे के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया गया। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अमित कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर ...