Garhwa News: मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो घायल
गढ़वा, जुलाई 22 -- Garhwa News: गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के खोरीडीह गांव निवासी स्वर्गीय हरी राम का पुत्र राजू राम व कोरईल ठाकुर का पुत्र सुधीर ठाकुर मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजूराम घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग स्टैंड की ओर गए हुए थे। वहां से वापस घर लौटने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक दूसरी मोटरसाइकिल सवार ने गांव के पास ही उसकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। घटना में उक्त दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहं एक अन्य को हल्की-फुल्की चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने दोनों को घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.