Garhwa News: मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन युवक घायल
गढ़वा, अगस्त 1 -- Garhwa News: गढ़वा। रमना थाना क्षेत्र के बुल्का गांव के समीप शनिवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में जिरुआ गांव के खरदाहा टोला निवासी विशुनधारी खरवार, कृष्णा खरवार और राहुल कुमार घायल हुए। उनमें विशुनधारी और राहुल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक बुल्का गांव से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान बुल्का स्कूल के समीप मोड़ पर मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.